Move to Jagran APP

हिमाचल के दो बार मुख्‍यमंत्री रहे शांता कुमार आज मना रहे 89वां जन्‍मदिन, सक्रिय राजनीति से सन्‍यास के बावजूद है प्रदेश में दबदबा

Shanta Kumar Birthday हिमाचल प्रदेश के दो बार मुख्‍यमंत्री सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे शांता कुमार आज 89वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। शांता कुमार सक्रिय राजनीति से सन्‍यास ले चुके हैं। लेकिन प्रदेश की राजनीति में आज भी उनका दबदबा है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Mon, 12 Sep 2022 10:12 AM (IST)Updated: Mon, 12 Sep 2022 10:32 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश के दो बार मुख्‍यमंत्री, सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे शांता कुमार आज 89वां जन्‍मदिन मना रहे हैं।

धर्मशाला, जागरण टीम। Shanta Kumar Birthday, हिमाचल प्रदेश के दो बार मुख्‍यमंत्री, सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे शांता कुमार आज 89वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। शांता कुमार सक्रिय राजनीति से सन्‍यास ले चुके हैं। लेकिन प्रदेश की राजनीति में आज भी उनका दबदबा है। नेताओं का एक बड़ा तबका अभी भी इनके पास हाजिरी भरता है। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर भी अकसर कांगड़ा या पालमपुर के दौरे के दौरान शांता कुमार से मिले बिना नहीं जाते। अकसर शांता कुमार के साथ जयराम ठाकुर की बंद कमरे में गुफ्तगू होती है। बीते दिनों भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल आए थे तो वह भी शांता कुमार से मिलने उनके पालमपुर स्थित आवास यामिनी में पहुंचे थे।

loksabha election banner

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 2017 में हुए चुनाव के दौरान भी शांता कुमार का प्रत्‍याशियों के चयन में अप्रत्‍यक्ष रूप से अहम हाथ रहा था। शांता कुमार प्रदेश की भौगोलिक स्थिति व लोगों की नब्‍ज को समझते हैं। 12 सितंबर 1934 को जन्‍मे शांता कुमार ने 1963 में गढ़जमूला पंचायत से पंच निर्वाचित होकर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था।

शांता कुमार 1977 से 1980 तक पहली बार जनता दल से मुख्‍यमंत्री बने थे। इसके बाद 1990 से 1992 तक दोबारा प्रदेश की कमान संभाली। इसके अलावा 1989 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। इसके बाद 1998 व 1999 से 2004 तक तीसरी बार और 2014 से 2019 तक चौथी बार लोकसभा सदस्‍य के रूप में चुने गए। 2019 के बाद शांता कुमार ने सक्रिय राजनीति से सन्‍यास ले लिया।

पानी वाले मुख्‍यमंत्री के रूप में पहचान

शांता कुमार भाजपा में एक ऐसा नाम है, जो आज सक्रिय राजनीति से थोड़ा दूर होने के बावजूद संगठन व पार्टी में मजबूत पकड़ रखते हैं। शांता कुमार एक राजनीतिज्ञ ही नहीं बल्कि एक लेखक व साहित्यकार के रूप में भी जाने जाते हैं। हिमाचल प्रदेश में इन्हें पानी वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाना जाता है। पेयजल को लेकर जो लोगों की दिक्कत थी इन्होंने इसे बखूबी समझा और उसके निवारण के लिए कदम उठाए व हर घर को शुद्ध पेयजल पहुंचाने का प्रयास किया।

केंद्रीय मंत्री रहते बड़ी उपलब्धि

केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री के रूप में ऐसी योजना लेकर आए, जिससे देश के भूखे सोने वाले लोगों के पेट भर सके। शांता कुमार के शासन की अवधि में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां रही हैं। लेकिन अब जब सक्रिय राजनीति में नहीं हैं फिर भी उनका स्थान शीर्ष है और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता व उनके शिष्य उनसे सलाह लेने के लिए पहुंचते हैं। प्रदेश भाजपा में उनकी मजबूत पकड़ है। हिमाचल की राजनीति में शांता कुमार एक अहम भूमिका रखते हैं।

Koo App

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री शांता कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं। - Nitin Gadkari (@nitin.gadkari) 12 Sep 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.